दीवाली डिलाइट इवेंट-2025 में छात्रों की सृजनात्मकता और उद्यमशीलता का शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व के उपलक्ष में ‘दीवाली डिलाइट इवेंट-2025’ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, प्रबंधन विभाग और फाइन आर्ट्स की ओर से संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चन्दन चौहान, सांसद बिजनौर लोकसभा एवं राष्ट्रीय महासचिव रालोद, वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर, अल्पसंख्यक अधिकारी मैत्री रस्तोगी, संस्थापक डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, सचिव इं. संकल्प कुलश्रेष्ठ, प्रेजीडेंट डॉ. पूनम शर्मा, संयुक्त सचिव मौ. आरिफ, निदेशक डॉ. एस.एन. चौहान, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, निदेशक डॉ. अशोक कुमार, उप प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल, डॉ. गीरेन्द्र गौतम, डॉ. मनोज धीमान, डॉ. सुचित्रा त्यागी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

कार्यक्रम को 16 आकर्षक भागों में विभाजित किया गया, जिनमें डेकोरेटिव आइटम्स, नुक्कड़ नाटक, हैंडीक्राफ्ट, फूड स्टॉल्स, बुटीक, रेडीमेड वस्त्र, मेहंदी स्टूडियो, मेकओवर स्टूडियो, लाइव स्केचिंग, ट्रेडिशनल आर्ट, गेम्स, टैटू स्टूडियो, एक्सेसरीज, पौराणिक वेशभूषा, सुगंध स्टूडियो, सॉफ्ट टॉयज़ और नेचुरल प्लांट्स जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं। कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पत्रकारिता एवं जनसंचार, बी.टेक., प्रबंधन, फाइन आर्ट्स, पॉलीटेक्निक, एग्रीकल्चर, एडमिनिस्ट्रेशन, फार्मा, कंप्यूटर एप्लीकेशन और होम साइंस विभागों के विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने प्रदूषण रहित और सुरक्षित दीपावली का संदेश देते हुए जागरूकता आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें अंधाधुंध पटाखेबाजी और पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों को भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से दर्शाया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए 70 से अधिक स्टॉल्स ने अतिथियों और आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। इंडियन आर्ट विभाग के छात्रों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा और संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया। वहीं फूड स्टॉल्स पर इंडो-चाइनीज व्यंजन, बूंदी चाट, कुल्हड़ मैगी और विभिन्न प्रकार की चाय ने सभी को आकर्षित किया। इस मौके पर विभिन्न गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों ने मेले के माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।

मुख्य अतिथि चन्दन चौहान ने सभी स्टॉल्स का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। संस्थापक डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, सृजनात्मकता और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। यह ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में प्रेरणादायक कदम है। कार्यक्रम के सफल संचालन में संचालिका इं. रुचि राय, श्रीमती निवेदिता पाण्डेय, मीनाक्षी काकरान, प्रमोद कुमार और मीडिया प्रभारी कहकशां मिर्ज़ा का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही डॉ. आकांक्षा चौहान, डॉ. अंजू त्यागी, आकाश कुमार, शिखा राठी, विकुल कुमार, दीपक कुमार, मयंक सैनी, अजित मन्ना, रीना त्यागी और सभी शिक्षकगण की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समस्त राम ग्रुप के शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता से यह आयोजन रचनात्मकता, परंपरा और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts