जिला बार संघ फैंटम हाल में कमिश्नर अटल राय का भव्य स्वागत,

मुजफ्फरनगर के जिला बार संघ के फैंटम हाल में आज सहारनपुर मंडल के कमिश्नर अटल कुमार राय का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर ने जिला बार कैंपस की जर्जर सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने अपने संबोधन में अधिवक्ता समाज को न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में ठाकुर कुंवर पाल सिंह व महासचिव चंद्रवीर निर्वाल ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर कमिश्नर एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का सम्मान किया। अटल राय ने ‘बार एंड बेंच’ के चीफ एडिटर आरिफ शीश महली से वार्ता में बताया कि वादों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है और अधिवक्ताओं को सुविधा देने हेतु नेट पोर्टल पर पूरी अपडेट उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुसार प्रशासन और अधिवक्ता मिलकर पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जनपद में धार्मिक स्थल शुक्रताल को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और वहां विभिन्न योजनाएं चल रही हैं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने भी बार संघ के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि बार-बेंच मिलकर पीड़ितों को शीघ्र न्याय उपलब्ध करा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, अनिल जिंदल, पूर्व महासचिव सुरेंद्र मलिक, चुनाव आयुक्त सैयद रौनक अली जेदी, उपाध्यक्ष नरेश त्यागी, निश्चल त्यागी, नीरज गौतम, कोषाध्यक्ष शशि प्रभा सहित बार संघ की समस्त कार्यकारिणी और वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts