मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत नवाब सिंह नागर को शुभकामनाएं देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का लगातार उनके निवास पर पहुंचना जारी है। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल में विजय वर्मा, हरेंद्र शर्मा, शंकर सिंह भोला, विजय सैनी, रविकांत प्रधान, अंकित उप्पल, विशाल गर्ग, यशवीर, विकास खटीक तथा जोगेंद्र गुर्जर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने नवाब सिंह नागर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों का कहना था कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव का लाभ पार्टी को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिलेगा।
मुजफ्फरनगर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 2.82 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई खुराक
कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में भाजपा पश्चिम क्षेत्र में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी तथा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर अपनी खुशी व्यक्त की।























































