मुजफ्फरनगर में भूजल सप्ताह 2025 के अंतर्गत भव्य भूजल संवाद कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर में भूजल सप्ताह 2025 के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय में भव्य भूजल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित संजीव शंकर, विशिष्ट अतिथि प्रवेंद्र दहिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका आभा आत्रेय, अनुज राजवंशी, निष्काम वर्मा, राधा चौधरी, हेल्प डेस्क मैनेजर सबा रानी एवं राजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका ने की तथा सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार द्वारा किया गया। इसमें अधिकारी, चिकित्सक, समाजसेवी, नर्स, प्रशिक्षणार्थी, आशा कार्यकर्ता तथा अस्पताल स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में जल संरक्षण विषय पर सुझाव देने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि पंडित संजीव शंकर ने जल प्रदूषण रोकने की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि प्रवेंद्र दहिया ने जल बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील की। अनुज राजवंशी ने भूजल सप्ताह से जन जागरूकता में वृद्धि की बात कही। राधा चौधरी ने छोटे-छोटे प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया, वहीं निष्काम वर्मा ने आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचाने का आह्वान किया।

फ्लायर्स के माध्यम से भूजल सप्ताह का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। भूजल संवाद में स्वाति, शिवानी, खुशबू, गीता, कविता, काजल, राधा, शशि, सपना, नूर और पुष्पा ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

राजीव कुमार ने भूजल के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूजल, जिसे भूमिगत जल भी कहा जाता है, मिट्टी और चट्टानों के बीच पाए जाने वाले खाली स्थानों में जमा होता है और यह पीने, सिंचाई व औद्योगिक उपयोगों के लिए अहम स्रोत है। यह एक नवीकरणीय संसाधन

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts