बांदा। भूरागढ़ क्षेत्र स्थित केन नदी घाट पर रविवार को एक भव्य केन जल महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र, कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। सावन मास के पावन अवसर पर मां केन की जलधारा के दर्शन कर श्रद्धालुओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी दी कि सावन की इस विशेष संध्या में मां केन की बहती जलधारा को देखकर भक्तों के मन में असीम श्रद्धा और प्रसन्नता देखी गई। हालांकि नदी में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं बनी, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पूरे इंतजाम पहले से ही सुचारु रूप से कर लिए गए थे।
समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि केन नदी का जलस्तर एक बार फिर उफान पर है, जो श्रद्धालुओं के लिए सुखद दृश्य रहा। उन्होंने प्रार्थना की कि मां केन की जलधारा यूं ही अविरल बहती रहे और सभी का कल्याण करती रहे।
इस मौके पर खाटू श्याम सेवा मंडल के जिलाध्यक्ष मोंटू गुप्ता का जन्मदिन भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर, माला पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से जन्मदिन की बधाइयां दीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे –
सभासद योगेश कुमार, जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया व राघवेंद्र द्विवेदी, युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, खाटू श्याम सेवा मंडल के पदाधिकारी वीरेंद्र गुप्ता, राजेश यादव, सागर गोयल, संजीव द्विवेदी, जगरूप सिंह चक्रवर्ती, विनोद कुमार, दीपक गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, शिव शंकर समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।















