मुजफ्फरनगर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, केशवपुरी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप और डॉ. प्रखर गोयल उपस्थित रहे। इसके अलावा, कार्यक्रम में संभाग निरीक्षक योगेश त्यागी, जगबीर जी, संरक्षक श्यामलाल बंसल, अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार टंडन, व्यवस्थापक संजय कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं हंस वाहिनी, ईशिका, पूनम, मानवी एवं अन्य बहनों ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके साथ ही, भैया-बहनों द्वारा स्वागत गीत, “घोड़े जैसी चाल”, “दादाजी की छड़ी”, “छुना है अब हमें आसमां” और पंजाबी गिद्दा की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत “लिटिल चैंप बेबी शो” दो समूहों—ग्रुप ए और ग्रुप बी में आयोजित किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुछ प्रतिभागी विभिन्न महापुरुषों के रूप में सजकर आए, तो कुछ ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिशुओं की रंगारंग प्रस्तुति और फैंसी ड्रेस शो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका ग्रुप ए के लिए अशोक शर्मा, मानसी नामदेव, अर्चना शर्मा, तथा ग्रुप बी के लिए अनमोल सैनी, पारुल माहेश्वरी और सुनीता गौड़ (पूर्व प्रधानाचार्या, भगवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज) ने निभाई। प्रतियोगिता में ग्रुप ए से ख्याति दीक्षित और ग्रुप बी से हनिका पाहुजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें एक-एक साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर व्यवस्थापक संजय अग्रवाल ने कहा कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले, तो वे भविष्य में सफल नागरिक बन सकते हैं। अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार टंडन ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, जबकि संरक्षक श्यामलाल बंसल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने अतिथियों का परिचय कराया और कार्यक्रम की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का सफल संचालन अंश दीक्षित एवं आचार्य योगेंद्र दत्त शर्मा ने किया। वहीं, आचार्या रेखा शर्मा, सारिका शर्मा और मोनिका ने विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी में विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर अरुण खंडेलवाल (अध्यक्ष, विद्या भारती), चरण पाल, मनोज वर्मा (सभासद), कपिल देव त्यागी (अध्यक्ष, गाजियाबाद इंटर कॉलेज) तथा समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts