मुजफ्फरनगर में राम नवमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने सभी सनातन धर्मावलंबियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि हिंदू समाज के लिए यह सबसे बड़ा पर्व होता है। नवरात्र पूर्ण होने पर एक ओर मां दुर्गा की पूजा की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कन्या पूजन और भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति, पटेलनगर द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी और वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे। सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया और भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न की पूजा-अर्चना के बाद आरती कर शोभायात्रा की शुरुआत हुई। मीडिया से बातचीत में मनीष चौधरी ने कहा कि राम नवमी समाज को एकजुट करने वाला पर्व है और भगवान राम के जन्मोत्सव से बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती। कार्यक्रम के संयोजक विकल्प जैन और रामलीला कमेटी के प्रबंधक अनिल ऐरन के सफल संचालन में आयोजित इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से समाजसेवी भीम सैन कंसल, अनिल लोहिया, ललित माहेश्वरी, अचिन्त मित्तल, विशाल गर्ग, संजय गर्ग और सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम सहित कई अन्य लोग शामिल थे।















