थानाभवन में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, केबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

शामली के थानाभवन नगर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मोहल्ला रेत्ती सराय स्थित रविदास मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। इस मौके पर केबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बाबा साहब के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्हें दलितों के मसीहा के रूप में जाना जाता है। 14 अप्रैल 1891 को जन्मे बाबा साहब भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के निर्माता और गणराज्य के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं और विधि, राजनीति तथा अर्थशास्त्र में गहन शोध किया। उन्होंने जीवन भर दलितों को समाज में समानता दिलाने के लिए संघर्ष किया और सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत के रूप में समतामूलक समाज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के उपरांत केबिनेट मंत्री ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की सुंदर झांकियां, ढोल-नगाड़े और डीजे की धुन पर नगर के विभिन्न मोहल्लों—रेत्ती सराय, माजरी शाहविलायत, शाहलाल, नबीपुरा, चौक बाजार, दिल्ली-सहारनपुर रोड—से गुजरती हुई रविदास मंदिर पर समापन की गई।

अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और पीएसी बल को मुख्य मार्गों पर तैनात किया गया। शोभायात्रा के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत और चौकी इंचार्ज इन्द्रशेन सहित पीएसी पुलिस बल मौजूद रहा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन संजय कुमार शर्मा, विधायक राव अशरफ अली, धर्मसिंह, राहुल शर्मा, अनिल, जयभगवान, प्रवेश कुमार, बालकिशन, ऋषिपाल विकसित, नीरज शर्मा, लोकेश, ऐपल, रमन कश्यप, अजित सैनी, रिंकू सक्सेना, नितिन सैनी समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts