रामगढ़ में श्याम मंदिर में भव्य शोभायात्रा और जागरण का आयोजन

रामगढ़ कस्बे में स्थित नवनिर्मित श्याम मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा की प्रतिमा को विधिवत पूजन-अर्चन के बाद चांदी के रथ में विराजमान किया गया। करीब 1100 महिलाओं ने मंगल कलश उठाकर शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

शोभायात्रा बहादुरपुर रोड से बैंड-बाजों और जयकारों के साथ शुरू होकर मुख्य बाजार और अलवर-दिल्ली मार्ग से होती हुई पुण्य श्याम मंदिर पहुंची। मार्ग में यादव, ब्राह्मण, गुर्जर, सैनी, पुरुषार्थ समाज सहित कई समाजों ने फूलों की वर्षा कर बाबा का स्वागत किया। साधु-संतों में ब्रह्म मुनि जी महाराज सहित कई संत मौजूद रहे। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर में बाबा की आरती व विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।गुरुवार रात्रि 9 बजे से विशाल जागरण का आयोजन होगा, जिसमें आगरा, दिल्ली, कोलकाता, मथुरा से गायक कलाकार बाबा के भजन प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन में जनकल्याण समिति व श्याम सखा मंडल के कई प्रमुख सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts