मुजफ्फरनगर में मेमोरी वर्कशॉप का भव्य आयोजन,

मुजफ्फरनगर में ए ट्रीज संस्था द्वारा होटल स्वागत में बैगलेस फाउंडेशन के सहयोग से एक भव्य मेमोरी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मीनाक्षी स्वरूप, योगेश गुप्ता, डॉ राजीव कुमार, डॉ रणवीर सिंह, आशीष द्विवेदी, राजकुमार कटारिया, नरेंद्र सिंह, संस्थापक बैगलेस फाउंडेशन, ए ट्रीज के संस्थापक राजीव वर्मा एवं सचिव वरुण वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को लाइव प्लांट, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को भी अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक राजीव वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को “मेमोरी वर्कशॉप” का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। वर्कशॉप के मुख्य वक्ता नरेंद्र सिंह ने स्मार्ट मेमोरी विकसित करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से निमोनिक साइंस और चित्र आधारित तकनीकों को समझाते हुए बताया कि कैसे विद्यार्थी अपनी याददाश्त को प्रभावी तरीके से मजबूत बना सकते हैं।

मीनाक्षी स्वरूप ने वर्ष 2026 के जनपद टॉपर्स को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी और ऐसे आयोजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सभी स्कूलों में होने चाहिए, जिससे बच्चों का मानसिक विकास हो और उनका भविष्य उज्ज्वल बने।

कार्यक्रम के अंत में राजीव वर्मा ने सभी प्रतिभागियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों में सहयोग की अपेक्षा जताई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts