मुज़फ्फरनगर में आयोजित ‘हुनर द टैलेंट शो’ एवं विज्ञान प्रदर्शनी का कार्यक्रम अत्यंत भव्य और प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष स्पिक मेके डॉ. राममोहन तिवारी, आंकलन रोबोटिक्स के संस्थापक संजीव कुमार, समाजसेवी ब्रह्मप्रकाश शर्मा, महामृत्युंजय सेवा मिशन के अध्यक्ष पं. संजीव शंकर, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. राजीव कुमार, उपनिरीक्षक पुलिस मंसूरपुर बालिस्टर त्यागी, समाजसेवी एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल पं. उमादत्त शर्मा, डायरेक्ट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डॉ. एस.एन. चौहान, महेंद्र आचार्य, चंद्रपाल सिंह, संगीत आचार्य दिलीप मिश्रा एवं प्रधानाचार्य प्रवेंद्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी अतिथियों का मन मोह लिया। टैलेंट शो में सामूहिक नृत्य के रूप में मैय्या यशोदा, मिश्री सी बातें, हरियाणवी गीत मेरा चुनर मांगे दे प्रस्तुत किए गए, जबकि गीतों में ‘आदमी खिलौना है’, ‘हारे के सहारे’ जैसे लोकप्रिय गीतों ने समा बाँध दिया। एकल नृत्य और विभिन्न गतिविधियों में फरहान, बरीरा, मिष्ठी, यशस्वी, वेदांशी, सोनाक्षी, वृंदा, मोनिका, परी, एंजी, मेहविश, रिया धीमान, मानवी, यश, रिहान, वैष्णवी, अनंत, नक्ष, ओम, हनी, रुद्र, अंजूमन व अन्य छात्रों ने शानदार भूमिका निभाई।
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने नवाचार का अद्भुत परिचय दिया। वेटर रोबोट, प्रदूषण नियंत्रण मॉडल, वायु शुद्धिकरण यंत्र, टेस्ला कॉइल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, हाइड्रोलिक जैक तथा स्कूल मॉडल जैसी परियोजनाओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। रिहान, लक्की, यश, उज्ज्वल, सन्नी, विनीत, आर्यन, अनंत धीमान, तालिब, तरीसा, अंजूमन, देवांश आदि प्रतिभागियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समाजसेवी ब्रह्मप्रकाश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी प्रतिभा और नवाचार की कोई कमी नहीं है, उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को नई दिशा प्रदान करते हैं। डॉ. एस.एन. चौहान ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहते हुए कहा कि शिक्षक और विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी अद्भुत कार्य कर रहे हैं।
पं. संजीव शंकर ने विद्यालय द्वारा बच्चों के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास को सराहनीय बताया। पं. उमादत्त शर्मा ने कहा कि नवाचार और टैलेंट बच्चों की मानसिक उन्नति का आधार है। डॉ. राममोहन तिवारी ने कहा कि टैलेंट शो बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आंकलन रोबोटिक्स के संस्थापक संजीव कुमार ने कहा कि आज के युग में एआई, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक का ज्ञान विद्यार्थियों के भविष्य के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम में पंकज धीमान, नीरज बालियान, संदीप मलिक, विराज तोमर, मुजस्सिम, गौरव मलिक, धनीराम, संदीप कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेखा, देवाशीष मिश्रा, शुभम शुक्रालिया, रूपेश कुमार, अजीत मलिक, सचिन कश्यप, जौली शर्मा, रजनी शर्मा, योगाचार्य सतकुमार, आदित्य दहिया, जितेंद्र कुमार, धीरज बालियान, अमित शर्मा, प्रदीप त्यागी, मनोज त्यागी, शालिनी करोड़ी, शिखा चौधरी, सागर धीमान और दीपक योगी सहित शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।















