सनातन धर्म महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आगाज, 20 प्रतियोगिताओं में दिखेगा खिलाड़ियों का दमखम

मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की कार्यकारिणी के सचिव अखिलेश दत्त द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर खेल भावना से ओतप्रोत नजर आया। प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पंडित ने मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए सभी प्रतिभागियों को खेलों में अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ भाग लेने का संदेश दिया। मार्च पास्ट में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गरिमामय बन गया।

एथलेटिक मीट के अंतर्गत लगभग 20 प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी हैं। पहले दिन 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ की हीट्स कराई गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शॉट पुट प्रतियोगिता में विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य द्वितीय और सागर तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो और लंबी कूद प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इन स्पर्धाओं में भी विशाल ने प्रथम, सागर ने द्वितीय और आदित्य ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षा विभाग की अहम भूमिका रही। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में डॉ. नितिन कुमार, डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. नागेंद्र, डॉ. कर्मजीत कौर और डॉ. प्रणव शर्मा सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की डीन प्रोफेसर अलका बंसल, प्रोफेसर अजय पाल, विशंभर पांडे, डॉ. सरिता ढाका, मदन पाल, ध्रुव गुप्ता, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. शिव धीमान, डॉ. सुधीर, डॉ. विपिन, डॉ. धीरज, दिव्यांशी, पावी सैनी और सोनाक्षी धीमान सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सविता ने किया। एथलेटिक मीट के पहले दिन की सफल शुरुआत ने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों में नया उत्साह भर दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts