भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना । कस्बे के कांधला रोड़ स्थित मेपल्स एकेडमी में मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में गत वर्षों की तरह इस वर्ष की ध्यानचंद जी का जन्म दिवस पर खेल समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अंतर सदन बैडमिंटन और क्रिकेट मैच की प्रतियोगिता आयोजन कर किया गया । टीम का प्रतिनिधित्व स्कूल के फिजिकल एजुकेशन टीचर श्री अजेंद्र , ललिता और विपिन वर्मा जी ने किया।
हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता की पहल उन बच्चों की प्रतिभा को सशक्त बनाने के लिए की गई जो भविष्य में देश का गौरव बनेंगे। वही क्रिकेट टीम में उत्साहपूर्वक प्रति भाग लिया और अपनी तकनीक का प्रदर्शन किया आपस में विद्यार्थियों में स्वस्थ और कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई दी । जहां सभी कक्षाओं को योग और मेडिटेशन के बारे में समझाया गया। वहीं दूसरी ओर शतरंज का भी कड़ा मुकाबला हुआ और भक्त सदन ने बाजी मारी । कक्षा चतुर्थ के आदित्य त्यागी का प्रदर्शन देखने योग्य था।दूसरी और फिजिकल टीचर ने पुराने समय के प्रचलित खेल चौसर, पिठ्ठू फेंक,मच्छी-कडा आदि खेलों के माध्यम से उनकी महत्वता बताई। छात्रों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन कर अपने सदन को विजयी बनाया बैडमिंटन के डबल्स में नेहरू सदन ने और सिंगल में भगत ने बाजी मारी ,दूसरी ओर क्रिकेट टीम ने भगत को हराकर नेहरू सदन ने अपना झंडा फहराया।,प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ०गरिमा वर्मा जी ने विद्यार्थियों के इस उत्साह को खूब सराहा और खेलों के फायदे बताते हुए कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास और उनमें टीम वर्क ,धैर्य और सहनशीलता का विकास होता है। स्कूल के उप प्राचार्य श्री क्षितिज श्रीवास्तव जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को असाधारण या मनोरंजक गतिविधियों के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि वे इससे अधिक हैं। छोटे बच्चों को किसी भी प्रकार के खेल में जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और उन्हें न केवल खेल में बल्कि इससे भी अधिक खेलने का अवसर दिया जाना चाहिए ताकि वे अपने पसंदीदा खेल क्षेत्र में रुचि के साथ अपने करियर को आगे बढ़ा सकें।
















