राज ऋषि भरथरी मत्स्य विश्वविद्यालय में विकास कार्यों का शिलान्यास, राज्यपाल ने नारी सम्मान पर दिया संदेश

अलवर के मालाखेड़ा स्थित राज ऋषि भरथरी मत्स्य विश्वविद्यालय, हल्दीना में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पौधा लगाने के बाद विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने नारी के प्रति मान-सम्मान बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज की सोच और समझ बदलनी होगी। उन्होंने लोगों से फोटो-वीडियो बनाने के बजाय सहयोग करने की अपील की और यह भी कहा कि अगर किसी महिला के साथ अन्याय हो रहा है तो वह डरने के बजाय उसका डटकर सामना करे, चाहे थप्पड़ ही क्यों न मारना पड़े।

विश्वविद्यालय में नवीन निर्माण कार्यों के तहत छात्रावास, खेल मैदान, राज ऋषि भरथरी की प्रतिमा, कुलपति आवास, वीआईपी सूट, विभिन्न विभागों और पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए गेस्ट हाउस, दोनों मुख्य द्वारों की मरम्मत, हल्दीना परिसर के पूर्वी भवनों की सुरक्षा, गार्डनिंग और सड़क सुदृढ़ीकरण सहित अन्य कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई, जिसका शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जयराम जाटव, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, जिला कलेक्टर आरतिका शुक्ला, उपखंड अधिकारी नवजोत, तहसीलदार मेघा मीणा, कुल सचिव, विश्वविद्यालय स्टाफ, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। नवीन विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ 43 लाख 75 हजार रुपये की राशि राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन को प्रदान की गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts