उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि राजधानी देहरादून में रोजगार मेला लगने जा रहा है जिसमें युवाओं को नौकरियां ही नौकरियां मिलने वाली हैं। इसमें Theta Pharmaceutical Private Limited, Intash pharma, TI Medical private Itd, जैसी फार्मा कम्पनियों समेत 47 कंपनियां अलग-अलग सेक्टर में नौकरियां निकल रही हैं।युवाओं के लिए 1500 नौकरियों के अवसर हैं। इन भर्तियों में अकाउंटेंट एग्जीक्यूटिव, हेल्पर, सीनियर ऑपरेटर, सेल्स ट्रेनी, कम्प्यूटर ऑपरेटर जैसी कई पोस्ट निकाली गई हैं।
आएंगी करीब 47 कंपनियां
देहरादून के क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि राजधानी के परेड ग्राउंड के नजदीक कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय में आगामी 12 जुलाई को विभागीय निदेशक और जिलाधिकारी के निर्देश पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग 47 कंपनियों का अप्रूवल मिल चुका है। इसमें 1500 से ज्यादा जॉब वैकेंसी हमारे नौकरी तलाश करने वाले युवाओं के लिए उपलब्ध है। इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बिल्कुल आसान है। जो कैंडिडेट, देहरादून के रहने वाले हैं वह पहले ही कार्यालय दिवस में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और जो देहरादून जिले के बाहर के युवा उसी दिन आकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। हमने लगभग 8 सेक्टर्स की कम्पनियों को आमंत्रित किया है जिसमें की काफी प्रतिष्ठित कंपनियां है जिनके सैलेरी पैकेज भी अच्छे हैं। योग्यता के मुताबिक 8 हजार से 35 हजार तक की जॉब वैकेंसी हैं।
ऑनलाइन इस पोर्टल पर मिल जाएगी जानकारी
अजय सिंह ने बताया कि हमने पिछले पांच साल में करीब 5 रोजगार मेले आयोजित किए थे और इसमें लगभग 2500 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। इसमें करीब 365 से ज्यादा कैंडीडेट्स का सिलेक्शन भी हुआ था। उन्होंने इस रोजगार मेले में भी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को हिस्सा लोने की अपील की है। इस रोजगार मेले में शामिल होने वाली कंपनियां देहरादून और इसके पास की ही हैं ऐसे में हमारे कैंडिडेट्स को ज्यादा दूर जाना नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले से जुड़ी तमाम जानकारियां रोजगार प्रयाग पोर्टल में दी गई हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप रोजगार प्रज्ञाग portaligoviin पर जा सकते हैं।















