राजगढ़ में घीरोडा रोड तिराहे पर बड़ा गड्ढा, राहगीरों के लिए बना हादसों का खतरा

राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोला का बास में बस स्टैंड से पहले घीरोडा रोड तिराए पर कई दिनों से एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियां हो रही हैं। इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों और राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। नेहरू युवा केंद्र अलवर के यूथ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने बताया कि यह गड्ढा पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी के कारण कई दिनों से नहीं सुधारा गया है। यह मार्ग दौसा रोड, घीरोडा, बिरकडी, कुंडल और बांदीकुई के लोगों के लिए मुख्य रास्ता है, और अब यह हादसों का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंधेरे में बाइक चलाने वाले और राहगीर इस गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से गड्ढे को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts