गर्मियों का मौसम अपने साथ कई तरह की समस्याएं लेकर आता है. ऐसे में खुद का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है. खासतौर पर लड़कियों को अपनी हाइजीन ध्यान रखना चाहिए. बढ़ता तापमान, पसीना और नमी लड़कियों की सेहत और त्वचा दोनों पर असर डाल सकते हैं. ऐसे में सिर्फ स्टाइल और फैशन पर ध्यान देना ही काफी नहीं है, बल्कि पर्सनल हाइजीन का खास ख्याल रखना भी बेहद जरूरी हो जाता है. छोटी-छोटी लापरवाहियां स्किन इंफेक्शन, बैक्टीरियल समस्याओं और असहजता का कारण बन सकती हैं.हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में कुछ आसान हाइजीन आदतों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करके कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है. इस आर्टिकल में चलिए जानते हैं 5 ऐसी आदतों के बारे में जिन्हें गर्मियों में लड़कियों को अपनी लाइफस्टाइल में जरूरी अपनानी चाहिए.
पसीना आने के बाद चेहरे को बार-बार न छुएं
गर्मी में चेहरे पर पसीना आने पर कई लोग बार-बार हाथ लगाते हैं. लेकिन हाथों पर मौजूद बैक्टीरिया चेहरे तक पहुंचकर पिंपल्स, एलर्जी और स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं. खासतौर पर लड़कियों को क्योंकि उनकी स्किन सेंसिटिवी होती है. ऐसे में चेहरे को साफ टिश्यू या फेस वाइप से पोंछना बेहतर ऑप्शन है.
अनचाहे बालों को समय-समय पर हटाना
गर्मियों में अंडरआर्म्स और थाई पर ज्यादा ही पसीना आता है. ऐसे में आम दिनों के बजाए गर्मियों में समय-समय पर वैक्सिंग करानी चाहिए. इसके अलावा इंटीमेट एरिया के अनचाहे बालों को भी समय-समय पर हटाना चाहिए. इससे संक्रमण का खतरा कम होता है और आप एलर्जी, खुजली जैसी समस्याओं से बच सकती हैं.
मोबाइल स्क्रीन और ईयरफोन की सफाई
मोबाइल फोन दिनभर हाथों में रहता है और चेहरे के सीधे संपर्क में आता है. गर्मियों में पसीना और धूल इसकी सतह पर ज्यादा जमा होती है. गंदे मोबाइल और ईयरफोन बैक्टीरिया फैलाने का बड़ा कारण बन सकते हैं, इसलिए इन्हें समय-समय पर साफ करना जरूरी है.
रात में मेकअप पूरी तरह हटाकर ही सोएं
गर्मी में पसीना और मेकअप मिलकर स्किन को पोर्स को बंद कर सकते हैं. इससे मुंहासे, ब्लैकहेड्स और स्किन इरिटेशन की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए सोने से पहले मेकअप हटाना और चेहरा साफ करना जरूरी है.
तौलिया, फेस टॉवल और मेकअप ब्रश शेयर न करें
कई बार दोस्त या परिवार के सदस्यों के साथ तौलिया या मेकअप ब्रश शेयर करना सामान्य बात लगती है, लेकिन इससे बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन फैल सकते हैं. इसलिए गर्मियों में तो इन चीजों को बिल्कुल भी किसी के साथ शेयर करने से बचना चाहिए.















