मुज़फ्फरनगर : रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा गर्ल्स हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम

रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन ने भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नयी मंडी, मुज़फ्फरनगर में गर्ल्स हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम, मेडिकल चेकअप कैंप और ट्राय साइकिल वितरण का आयोजन किया। मुख्य अतिथि रो CA नितिन अग्रवाल (DG 2025-26) और कार्यक्रम संयोजिका (गर्ल्स हाइजीन) रो शालू गर्ग ने छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। सभी उपस्थित छात्राओं को स्वच्छता पुस्तिका प्रदान की गई, और स्कूल प्रधानाचार्या को स्वच्छता संबंधित वीडियो से भरी पेन ड्राइव दी गई।

इसके बाद, मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से आई मेडिकल टीम ने छात्राओं का परीक्षण किया। यह मेडिकल बस क्लब द्वारा रोटरी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज को प्रदान की गई थी, जो ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

कार्यक्रम के दौरान, दो विकलांग व्यक्तियों को ट्राय साइकिल भी वितरित की गई। कार्यक्रम संयोजक (साइकिल वितरण) रो आकाश गर्ग ने बताया कि इन व्यक्तियों ने क्लब से साइकिल की मांग की थी, जो अब पूरी की गई।कार्यक्रम संयोजक (मेडिकल कैंप) रो डा० प्रवेश कुमार ने मेडिकल कॉलेज से आए डॉक्टर्स का सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रो कौशल कृष्ण, रो नरेश शर्मा, रो सुनील अग्रवाल, रो विनय सिंघल, रो मनोज गुप्ता, राकेश राठी, आर सी मिश्रा, अरविंद गर्ग, नीरज बंसल, अनिल प्रकाश बंसल आदि उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts