युवती की संदिग्ध हालात में मौत

मीरगंज। गूला गांव में बृहस्पतिवार रात एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि पिता ने प्रेमी से बात करने पर उसे डांटा था, इससे आहत होकर युवती ने खुद को आग लगा ली।युवती की मां ने भी पुलिस को एक तहरीर देकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

गांव वालों ने बताया कि युवती की मां कई साल पहले प्रेमी के साथ चली गई थी। एक बच्चे को भी वह साथ ले गई। युवती और उसका भाई पिता के साथ ही रहते थे। युवती का एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। वह मोबाइल फोन पर युवक से बात कर रही थी। पिता को पता लगने पर उन्होंने उसे डांट दिया। गुस्साई युवती ने खुद को आग लगा ली।

उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव गांव ले आए। चुपचाप उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया। मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले में जांच कराई जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts