गढ़वाला खाप ने किसान इंटर कॉलेज खरड़ में पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक को दी श्रद्धांजलि

मुज़फ्फरनगर। किसान इंटर कॉलेज खरड़ में गढ़वाला खाप की ओर से पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र मलिक ने संभाला। इस अवसर पर वक्ताओं ने सत्यपाल मलिक के योगदान और व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वह न केवल जाट समाज बल्कि गांव, गरीब और किसानों की सशक्त आवाज थे। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि जब भी ग्रामीण अंचल और किसान हित की बात होती थी, मलिक साहब ने हमेशा उसकी पैरवी की। वह निर्भीक और स्पष्टवादी नेता थे, जिन्होंने किसानों के मुद्दों को मजबूती से उठाया।सभा में बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि सत्यपाल मलिक से खाप का गहरा संबंध था और उनके साथ व्यक्तिगत लगाव भी रहा। उन्होंने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और खाप के रत्न रहे। उनके निधन से समाज को ही नहीं, व्यक्तिगत रूप से भी बड़ी क्षति हुई है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने उन्हें समाज की धरोहर बताते हुए कहा कि धारा 370 को हटाकर उन्होंने इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनकी बेबाकी और स्पष्टवादिता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।मास्टर हरवीर सिंह फुगाना ने कहा कि दूसरा सत्यपाल मलिक पैदा होना मुश्किल है और उनके निधन से समाज को भारी नुकसान हुआ है। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एकमत से इस बात पर रोष व्यक्त किया कि सत्यपाल मलिक के अंतिम संस्कार में उन्हें राजकीय सम्मान नहीं दिया गया, जो कि निंदनीय है। वक्ताओं ने कहा कि यह सरकार का अनुचित रवैया है, जिसने समाज की भावनाओं को आहत किया है।सभा के अंत में मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जितेंद्र प्रधान फुगाना, जोगेंद्र प्रधान करौदा महाजन, किशन पूर्व प्रधान, बिजेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, विकास मलिक प्रधान खरड़, जोगेंद्र पहलवान, हरपाल सिंह, सुनील सरपंच, जोगेंद्र मलिक, धीर सिंह, रामबीर मलिक, बीरपाल सिंह चौधरी, राजवीर सिंह, अमित मलिक, हरपाल सिंह, बीर नारायण, रामकुमार मलिक, विनोद चेयरमैन खेड़ा मस्तान, नरेंद्र चेयरमैन करौदा महाजन, प्रदीप प्रधान कुरावा, देवेंद्र झाल, हिन्दपाल मलिक, दुष्यंत मलिक कुड़ाना, अंकुश मलिक, रामपाल सिंह देशवाल, राजेंद्र टिटौली, गौतम मलिक, ब्रह्मपाल सिंह सरनावली, धीरज मलिक प्रधान किवाना सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने विचार रखे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts