भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। फर्जी कागजात तैयार कर जेल में बंद लोगो की जमानत लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश 3 गिरफ्तार सिविल लाईन पुलिस द्वारा जालसाजी से फर्जी कागजात तैयार कर जेल में निरूद्ध अभियुक्त की जमानत लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर जालसाजो को किया गिरफ्तार।जिस के बाद न्यायालय में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर करायी गयी थी जेल में निरूद्ध गैंगस्टर अभियुक्त की जमानत। प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में, सिविल लाईन पुलिस द्वारा जालसाजी से फर्जी दस्तावेज तैयार न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल में निरूद्ध गैगस्टर अभियुक्त की जमानत कराने वाले 1 अधिवक्ता सहित 3 अभियुक्तगण जानसठ पुल के पास से गिरफ्तार किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेसवार्ता कर खुलासे की जानकारी दी। अभियुक्त सुनील पुत्र जयपाल ओर पुनीत पुत्र रामावतार द्वारा अधिवक्ता मशरूर पुत्र मरगूब के साथ मिलकर जालसाजी कर कूटरचित फर्जी नाम व पते के दस्तावेज बनाकर,थाना नई मण्डी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 359/2023 धारा 379/411/420 भादवि व मु0अ0सं0-437/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त फिरोज पुत्र नासिर खाँ निवासी तल्हेड़ी चुंगी कस्बा व थाना देवबंद, सहारनपुर की जमानत करायी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0- 89/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 19.06.2024 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 03 अभियुक्तगण को जानसठ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। मशरूर अहमद पुत्र मरगूब निवासी मिमलाना रोड, रामलीला टीला थाना कोतवाली नगर। सुनील पुत्र जयपाल निवासी गाजावाली कच्ची सडक थाना सिविल लाईन, पुनीत पुत्र रामावतार निवासी बेहडा अस्सा थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर हाल पता अंकित विहार पचैण्डा रोड थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।















