मुजफ्फरनगर: औद्योगिक विद्युत कनेक्शन में देरी पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी की गांधीगिरी, अधिकारियों ने धरने के बाद दी प्रक्रिया शुरू करने की गारंटी

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर | समाजसेवी मनीष चौधरी ने अपने औद्योगिक विद्युत कनेक्शन में हो रही देरी के खिलाफ गांधीगिरी का सहारा लिया। उन्होंने मई 2024 में 10 केवी क्षमता का औद्योगिक कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिल पाया। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें जेई से लेकर एसडीओ तक चक्कर लगाने पड़े।

शुक्रवार को भोपा बिजलीघर पर धरना शुरू करके, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया, और अधिकारियों ने उनसे माफी मांगते हुए कनेक्शन का काम शुरू करने का आश्वासन दिया। अंततः, अधिकारियों की बातों और सहयोगियों के समर्थन के बाद, मनीष चौधरी ने धरना समाप्त कर दिया और शनिवार की सुबह से ही उनके कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts