शाहपुर। कस्बे में बसी रोड पर जब भावी जिला पंचायत सदस्य धनकुमार सैनी अपने साथी के साथ अपने गांव से शाहपुर किसी कार्य से आ रहे थे। अचानक पीछे से आए अज्ञात स्कूटी सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि धनकुमार सैनी व उनके पीछे बैठे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और फरार स्कूटी सवार की तलाश शुरू कर दी है। घायल ने घटना को साजिस बताते हुए थाने पर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।















