खतौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने सुनीं 43 शिकायतें

मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। समाधान दिवस में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष रूप से मौके पर जाकर परीक्षण किया जाए और समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो। विशेष रूप से महिला अपराध संबंधी शिकायतों की जांच को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने मौजूद शिकायतकर्ताओं और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए साइबर अपराध और साइबर ठगी से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचें और संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज का जवाब न दें।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान दिवस में दर्ज हुई सभी शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर किया जाए और कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि शिकायतों का निपटारा पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए ताकि जनता को त्वरित राहत मिल सके। इस अवसर पर उपस्थित सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जनसमस्याओं के समाधान में तत्पर दिखाई दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts