मुख्यमंत्री योगी ने किया मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ, मुजफ्फरनगर में लाइव प्रसारण के जरिए कार्यक्रम देखा गया

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति 5.0 अभियान का शुभारंभ 22 सितंबर से होने वाले कार्यक्रम के तहत किया। लखनऊ में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सभी 1647 स्थानों पर नव स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया गया। इस आयोजन का सीधा प्रसारण एनआईसी मुजफ्फरनगर में दिखाया गया, जिसे जिले के प्रभारी मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, विधायक बुढ़ाना राजपाल बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, मीडिया प्रभारी अचित मित्तल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार राठौर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, उपयुक्त उद्योग अधिकारी जैस्मिन, जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम सहित अन्य माननीय अतिथियों एवं अधिकारियों ने देखा और सुना। इस अवसर पर मिशन शक्ति की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर वीना शर्मा को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और महिला सशक्तिकरण के इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता के लिए प्रतिबद्धता जताई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts