फ्रेशर्स को मिल रही ₹80000 सैलरी वाली जॉब,

फ्रेशर हैं और अच्छी जॉब ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए गुडन्यूज है। देश में मोबाइल, इंटरनेट, लैंडलाइन, डीटीएच और केवल टीवी सेवाओं से जुड़े नियमों को रेगुलेट करने वाली संस्था TRAI में वैकेंसी निकली है। एसोसिएट कंसल्टेंट के पद भरे जाएंगे। आवेदन के लिए कोई एक्सपीरियंस भी नहीं मांगा गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को काम का कोई अनुभव नहीं है और वो बिल्कुल फ्रेशर हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है।टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपने नई दिल्ली हेडक्वार्टर के लिए एसोसिएट कंसल्टेंट (टेक्निकल ईसीई) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। वैकेंसी सर्कुलर आने के बाद कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट vacancies.trai.gov.in ऑनलाइन एप्लिकेशन भी शुरू हो गए हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स अंतिम तिथि से पहले अप्लाई कर सकते हैं, जो 27 अगस्त 2026 तय की गई है।

एसोसिएट कंसल्टेंट के लिए योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशंस/टेलीकम्युनिकेशंस या इनके कॉम्बिनेशन में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की हो।
  • अगर एमई/एमटेक/एमबीए/पीएचडी की हुई है, तब भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • योग्यता के बाद किसी तरह का कोई अनुभव होना अनिवार्य नहीं है।
  • उम्मीदवार की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। इसकी गणना विज्ञापन आने की तारीख (6 अगस्त 2026) के आधार पर की जाएग

इस पद पर जिम्मेदारियां क्या होंगी?

इस पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों की जॉइनिंग शुरुआत में एक साल के लिए की जाएगी। जिसे कंपनी अभ्यर्थी की परफॉर्मेंस और अपनी जरूरत के मुताबिक आगे भी बढ़ा सकती है। काम की अवधि के दौरान इस पोस्ट पर कैंडिडेट्स को अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। इसमें टेलीकॉम, ब्रॉडकास्टिंग इकोसिस्टम में टेक्नोलॉजी और डेवलपमेंट से जुड़ी स्टडी करना। एनालिसिस्स, इंटरनेशनल बेस्ड प्रैक्टिस, इससे जुड़े कंसल्टेंशन पेपर तैयार करना, सिफारिशों पर काम करना, डेटा एनालिसिस आदि शामिल है। इसके अलावा अभ्यर्थी को जो काम दिए जाएंगे, उन्हें भी पूरा करना होगा।

जॉब कैसे मिलेगी?

इस पोस्ट पर उम्मीदवारों का चयन सिलेक्शन कमेटी करेगी। इस दौरान उनकी शैक्षिक योग्यता, अनुभव, बातचीत, इंटरव्यू आदि की ओवरऑल परफॉर्मेंस देखी जाएगी। आवेदन के बाद से ही अभ्यर्थी इनकी तैयारी कर सकते हैं। सेलेक्शन के बाद उम्मीदवारों की जॉइनिंग दिल्ली स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में होगी।

कहां अप्लाई करना है?

आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार जन्मतिथि, शैक्षिक योग्यता, अगर अनुभव है तो उससे संबंधित सभी तरह के दस्तावेज तैयार कर लें। इसके बाद कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https://vacancies.trai.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। डाक/ईमेल और अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन पर विचार विमर्श नहीं किया जाएगा। वेबसाइट के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर Apply Online के लिंक पर जाकर आपको सभी डिटेल्स ध्यान से फिल करनी होंगी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts