देवनगरी सिरोही में निःशुल्क मोक्ष रथ सेवा शुरू,

सिरोही। देवनगरी सिरोही और इसके आसपास के गांवों में अब अंतिम यात्रा के लिए निःशुल्क मोक्ष रथ सेवा उपलब्ध रहेगी। यह पहल समाज सेवा के लिए समर्पित मीठालाल भंडारी ने की है। शांतिनगर निवासी भंडारी द्वारा तैयार कराया गया यह मोक्ष रथ सभी 36 कौम के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

समाजसेवी गोपाल सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि मोक्ष रथ की सेवाएं 15 किलोमीटर के दायरे में दी जाएंगी। शव के साथ करीब 20 शव यात्री भी इस रथ में बैठ सकते हैं। साथ ही मोक्ष रथ में राम धुन की व्यवस्था भी की गई है, जिससे अंतिम यात्रा को धार्मिक और सम्मानजनक रूप प्रदान किया जा सके।

जरूरतमंद लोग इस सेवा के लिए समाजसेवी जय विक्रम हरण (मोबाइल: 8939498311), संजय शर्मा (7014347423) तथा ड्राइवर अयुब खान (9057260384) से संपर्क कर सकते हैं।

मोक्ष रथ सेवा की शुरुआत के अवसर पर समाजसेवी मीठालाल भंडारी, जय विक्रम हरण, गोपाल सिंह राव तथा ड्राइवर अयुब खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। समाजसेवी भंडारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जरूरत होने पर इस सेवा का लाभ लें और अंतिम यात्रा को गरिमा के साथ पूर्ण करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts