शाहपुर में दसवें वर्ष भी सफलतापूर्वक आयोजित हुआ निशुल्क जैन संस्कार शिविर,

शाहपुर कस्बे के जैन स्थानक में पिछले दस वर्षों से लगातार निशुल्क जैन संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना और जैन संस्कृति से परिचय कराना है। शिविर में केवल जैन बल्कि अजैन बच्चे भी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। शिविर का संचालन जैन सभा के कोषाध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक संजीव जैन द्वारा किया गया, जो कि जैन संत सुदर्शन लाल जी महाराज के शिष्य राजेंद्र मुनि जी महाराज की प्रेरणा से निरंतर यह सेवा कार्य कर रहे हैं।इस वर्ष भी शिविर का आयोजन 5 जून से 14 जून तक किया गया, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री जैसे बैग, पेन, कॉपी और टीशर्ट भी वितरित की गईं। शिविर के अंतिम दिन सभी बच्चों की परीक्षा ली गई, जो जूनियर और सीनियर दो वर्गों में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में सम्राट ने प्रथम, अभिनव ने द्वितीय और वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में राघव ने प्रथम, पर्व ने द्वितीय और वानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।परीक्षा में 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया, और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। शिविर में शिक्षिका के रूप में मनाली जैन, भरखा जैन और ऐश्वर्या जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन कार्यक्रम में जैन समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शिलचंद जैन, सतीश जैन, अमित जैन, ललित जैन, नितिन जैन, अमन जैन, हर्षित, पारस, शुभम, अनंत और रजत सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।यह शिविर केवल बच्चों को धार्मिक और नैतिक शिक्षा देता है, बल्कि समाज में संस्कार और सेवा की भावना को भी सुदृढ़ करता है। समाज में ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में संस्कारों की नींव मजबूत होती है, और उन्हें एक सकारात्मक दिशा मिलती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts