मालाखेड़ा।डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल शाखा मालाखेड़ा की ओर से क्षेत्र के बालेता ग्राम पंचायत मुख्यालय पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान समन्वय कुमार सिंह राकेश कुमार व उन वॉलंटर मौजूद रहे वहीं नेत्र विशेषज्ञ महिला कोऑर्डिनेटर भी इस दौरान उपस्थित रही जहां करीब 200 से अधिक महिला पुरुषों का निशुल्क नेत्र जांच किया गया वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ समन्वयक ने बताया कि ऐसे नेत्र के महिला पुरुष जिनके आंखों की रोशनी तो है लेकिन मोतियाबिंद बनना शुरू हो गया है उनकी जांच की गई है और उनके नेत्र शल्य चिकित्सा की जा सकती है उनका चिन्नीकरण किया गया है। ऐसे लोगों का नेत्र ऑपरेशन डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल अलवर पर ले जाकर किया जाएगा जहां सभी लोगों को मालाखेड़ा से ले जाया जाएगा और उनको नियत स्थान पर छोड़ा जाएगा खाने-पीने की निशुल्क व्यवस्था हॉस्पिटल की ओर से की जाएगी। प्रशासक हजारीलाल मीणा ने बताया जन सेवा का समाज हित का कार्य है इसलिए सभी की व्यवस्था पंचायत मुख्यालय पर की गई















