भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर के पटेल नगर नई मंडी स्थित तेजस हेल्थ केयर पर विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर एक निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप की देखरेख मशहूर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अनुज कुमार द्वारा की गई। कैंप में कमर दर्द, घुटने का दर्द, गर्दन का दर्द, कोहनी का दर्द, हाथों का सुन्नपन, सीयाटिका, मोच, लकवा, टेनिस एल्बो, और जोड़ों की समस्या जैसी बीमारियों से ग्रसित सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं ने लाभ उठाया।
डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली के कारण सर्वाइकल दर्द, घुटने और कंधे का दर्द आम हो गया है, और इनसे बचने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव की आवश्यकता है। मोबाइल, तकिए और लैपटॉप के अत्यधिक प्रयोग को भी सर्वाइकल दर्द के प्रमुख कारणों में गिना गया।
तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि फाउंडेशन समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहता है, जिसमें हड्डियों में कैल्शियम की जांच, खून की जांच, और ब्लड डोनेशन कैंप शामिल हैं। इस अवसर पर तेजस फाउंडेशन के कई पदाधिकारियों ने डॉ. अनुज कुमार को सम्मानित किया।
















