अयोध्या। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव के पद पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअचल यादव एवं पूर्व पार्षद हाजी असद अहमद, जिला उपाध्यक्ष के पद पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू एवं जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव को नामित किया गया है।इन मनोनीत पदाधिकारियों को आइएनडीआइए गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है। पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के इस निर्णय का स्वागत किया गया।पदाधिकारी बनाए जाने पर फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां, सपा नेता हाजी फिरोजखान गब्बर, पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडेय, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, लीलावती कुशवाहा, विशाल वर्मा ने बधाई दी।लोहिया भवन पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षाराम यादव, प्रदेश सचिव मो. हलीम पप्पू, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।















