सिक्किम में भूस्खलन से तबाही: चार की मौत, तीन लापता

सिक्किम में एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया है। पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग विधानसभा क्षेत्र के अपर रिम्बी इलाके में आधी रात को भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।भूस्खलन इतना भयावह था कि कई घर और सड़कें मलबे में दब गए। राहत एवं बचाव कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर जुटी है। लापता लोगों की तलाश जारी है।

हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर तेज रफ्तार से नीचे गिरते दिख रहे हैं। इस दृश्य को देखकर लोगों में दहशत फैल गई।फिलहाल प्रशासन ने आसपास के इलाकों को खाली करवाना शुरू कर दिया है और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में और भूस्खलन की आशंका जताई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts