पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता और मारपीट करने के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह और थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 मार्च 2025 को गढ़ी सखावतपुर चौराहे से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना बुढ़ाना में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts