जम्मू कश्मीर में जम्मू के पॉश एरिया में एक बड़ी घटना सामने आई है। एक शादी समारोह में निकलते वक्त जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला के ऊपर पिस्टल से फायरिंग की गई।इस घटना में पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के स्टॉफ ने हमलावर को दबाेच लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना में जम्मू के ग्रेटर कैलाश में हुई। गंग्याल पुलिस स्टेशन डिटेल जांच कर रही है। अभी तक इसमें कोई टेरर एंगल सामने नहीं आया है। जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर हैरानी जताई है। उन्होंने लिखा है कि अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बचे थे। कोई Z+ NSG प्रोटेक्टेड पूर्व CM के इतने करीब कैसे पहुंच गया?
जम्मू में हुई फायरिंग की घटना
पुलिस के अनुसार फायरिंग की घटना जम्मू में हुई। जम्मू में एक प्राइवेट फंक्शन के दौरान फायरिंग की घटना की खबर मिलने के बाद बुधवार शाम को एक संदिग्ध को पकड़ा गया। इस फंक्शन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी शामिल हुए थे। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी कश्मीर न्यूज कॉर्नर (KNC) को बताया कि यह घटना तब हुई जब दोनों नेता फंक्शन में शामिल होने के बाद वेन्यू से निकल रहे थे। नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) नेता ऐजाज अहमद जान फारूक अब्दुल्ला हमलावर ने पिस्टल से फायरिंग की। हमलावर को तुंरत दबोच लिया गया। उससे मुश्किल से पिस्टल छुड़ाई गई।
फारुक अब्दुल्ला बिल्कुल ठीक हैं
जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि बचाव हो चुका है आप पुलिस से पूछिए कि इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई? ये कार्यक्रम रॉयल पार्क, ग्रेटर कैलाश में था। वहां स्थानीय पुलिस का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। ये बहुत बड़ी सुरक्षा चूक है। एक ऐसा कार्यक्रम जहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सलाहकार मौजूद हैं और वहां यदि कोई व्यक्ति हथियार लेकर पहुंच जा रहा है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सुरक्षा का प्रबंधन कैसा था। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने कहा कि (हमलावर को) हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच में पता चलेगा कि पूरी क्या बात थी। ऊपर वाले की कृपा थी कि सब बचाव हो गया, किसी को कोई चोट नहीं आई है… वे(फारूक अब्दुल्ला) बिल्कुल ठीक हैं।
















