वन मंत्री ने एनएच अधिकारियों की लगा दी क्लास

ऋषिकेश। वन मंत्री सुबोध उन्याल ने ढालवाला में फोरलेन के लिए आबादी क्षेत्र में सर्वे करने पर एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अधिकारियों को फटकार लगाई। वन मंत्री ने कहा कि योजनाएं असुविधा के लिए नहीं बल्कि जनता की सुविधा के लिए बनाई जाती हैं।उन्होंने अधिकारियों को फोरलेन निर्माण के लिए बेहतर विकल्प तलाशने के निर्देश दिये। कहा कि ऐसा बेहतरीन बाइपास बनाया जाए जिससे स्थानीय लोगों को फायदा हो और जाम से मुक्ति मिले।

मंगलवार को वन मंत्री सुबोध उन्याल ने देहरादून रोड स्थित एक होटल में प्राधिकरण के आला अधिकारियों और ढालवाला के स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। वन मंत्री ने कहा कि यातायात की समस्या से निजात पाने के लिए प्राधिकरण ढालवाला बाईपास मार्ग को चार लेन बनाने का प्रस्ताव कर रहा है। प्राधिकरण ने बाईपास रोड पर लोगों के घरों के अंदर से अतिक्रमण हटाने के लिए निशान लगा दिए हैं। कहा, ढालवाला में फोरलेन का सर्वे आबादी क्षेत्र से बाहर किया जाए, ताकि लोगों को दिक्कत न हो। इस बैठक में अधीक्षण अभियंता रणजीत सिंह, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, निवर्तमान मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, राजेंद्र थलवाल, हिकमत नेगी, विनोद सकलानी, दिनेश व्यास, जितेंद्र चौहान, सुधीर नौटियाल, अक्षत भट्ट आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts