पंजाब में पहली बार दिन में पाकिस्तानी ड्रोन हमला, सेना ने नाकाम की साज़िश; कई जिलों में रेड अलर्ट

पाकिस्तान ने पंजाब में पहली बार दिन के उजाले में ड्रोन के जरिए हमला करने की कोशिश की। इस हमले के लिए पाकिस्तान ने अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर, तरनतारन, बठिंडा और फिरोजपुर जैसे सीमावर्ती जिलों को निशाना बनाया। हालांकि भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से यह साज़िश नाकाम हो गई। सेना ने समय रहते ड्रोन को ट्रैक कर उसे गिरा दिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

इस घटना के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से जालंधर में हमले की आशंका के चलते सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया। इन क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है और सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाकर संदिग्ध इलाकों की जांच शुरू कर दी है।पाकिस्तान की ओर से लगातार ड्रोन के जरिए हथियार और मादक पदार्थ भेजने की कोशिशें की जाती रही हैं, लेकिन यह पहली बार है जब दिन में खुलेआम ऐसा प्रयास किया गया है। इस हरकत से सीमा पर तनाव बढ़ गया है और केंद्र सरकार ने भी स्थिति पर नज़र बनाए रखी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts