कांवड़ मार्गों पर मिलावटरहित खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने को खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती,

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। सहायक आयुक्त खाद्य श्रीमती अर्चना धीरान के नेतृत्व में विभागीय टीम ने समस्त कांवड़ मार्गों पर स्थित ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट, ठेले, रेहड़ी, फेरीवाले और फल विक्रेताओं का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठानों पर फूड लाइसेंस, पंजीकरण एवं फूड सेफ्टी कनेक्ट एप के पोस्टर चस्पा कराए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने व्यापारियों को सेनिटेशन, हाइजीन, गुणवत्ता नियंत्रण, व खाद्य रंगों और खुले मसालों के प्रयोग से परहेज करने के निर्देश दिए। ताजे फल, ताजा भोजन और एक समय का खाना एक बार में ही परोसने पर विशेष बल दिया गया। सड़ी-गली सब्जियों और कटे फलों की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया। आम नागरिकों को भी मिलावटी व अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक किया गया। विभाग की यह मुहिम कांवड़ यात्रा के संपूर्ण अवधि तक जारी रहेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts