मुंडावर की बिल्लू डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी,

खैरथल जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट किशोर कुमार के दिशा-निर्देश में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राम तेहडका, तहसील मुंडावर में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के नेतृत्व में, मुखबिर की सूचना पर मैसर्स बिल्लू डेयरी पर की गई।

कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर मिलावटी दूध तैयार करने में प्रयुक्त लैक्टोज मोनोहाइड्रेट पाउडर, स्किम्ड मिल्क पाउडर के कट्टे, रिफाइंड तेल के पीपे और मिक्सर ग्राइंडर मिला, जिन्हें तत्काल जप्त कर लिया गया। डेयरी संचालक वीरेंद्र सिंह पुत्र श्रीराम निवासी मुंडावर से पूछताछ में यह सामने आया कि वह प्रतिदिन लगभग 800 लीटर दूध सप्लाई करता है।

संचालक से मिलावटी दूध बनाने की विधि की जानकारी भी ली गई। जब विभाग द्वारा लैक्टोज मोनोहाइड्रेट और स्किम्ड मिल्क पाउडर परम के बिल मांगे गए, तो वह कोई वैध बिल प्रस्तुत नहीं कर सका।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन सभी सामग्री के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के तहत संबंधित कारोबारी पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव, ततारपुर थानाधिकारी अंकेश चौधरी, रूपराम, महिपाल गुर्जर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts