होली पर खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, 374 किलो घी सीज

होली के त्योहार को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सिरोही की टीम द्वारा सघन निरीक्षण एवं नमूनीकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा जयपुर एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रजापत और धर्मवीर की संयुक्त टीम ने जिले में निरीक्षण और नमूनीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान रोहिड़ा स्थित सोमनाथ किराना स्टोर से मेहई ब्रांड के घी के दो नमूने लिए गए और 374 किलोग्राम घी जप्त कर मौके पर ही सीज किया गया। लिए गए नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। यदि जांच में मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई और किराना व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए। सभी खाद्य व्यापारियों को अनिवार्य रूप से खाद्य लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, खाद्य पदार्थों और मिठाइयों को खुले में न रखने की सख्त हिदायत दी गई है। व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts