कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर दिया सद्भावना का संदेश

मुजफ्फरनगर। सद्भावना मंच सेकुलर फ्रंट के तत्वावधान में बघरा तांगा स्थित प्रयत्न सद्भावना पार्क पर मुजफ्फरनगर से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक रहे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, दीपक गंभीर और व्यापारी नेता तरुण मित्तल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अतिथियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मुख्य अतिथि हरेंद्र मलिक ने सद्भावना मंच के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर की पहचान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता से है। राकेश शर्मा ने कहा कि कांवड़ियों का सम्मान और स्वागत मानवीय मूल्यों तथा सद्भावना को मजबूत करता है। संस्था के कन्वीनर गौहर सिद्दीकी ने कहा कि मंच का उद्देश्य समाज में भेदभाव समाप्त कर प्रेम, सम्मान और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। सचिव मास्टर इसरार ने कहा कि मुजफ्फरनगर सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि मोहब्बत की पहचान है। इस अवसर पर इकराम कस्सार, आसिफ अली, साहिल अनवर, कपिल अनवर, राहिल सिद्दीकी, पंडित संजय शर्मा, उत्कर्ष वत्स, अक्षय गुरु, शाहवेज राव, शमीम कस्सार, डॉक्टर साजिद सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts