गुडविल सोसायटी द्वारा आयोजित पुष्प प्रदर्शनी संपन्न

मुजफ्फरनगर के एस.डी. पब्लिक स्कूल जूनियर विंग, निकट रोडवेज परिसर में गुडविल सोसायटी द्वारा वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानवीय प्रवृत्तियों को पुष्पों की भांति महकाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने की, जबकि संचालन सचिव होती लाल शर्मा और कोषाध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र साहनी ने किया।

कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर अशोक जैन के मार्गदर्शन में विद्यालय की डायरेक्टर चंचल सक्सेना और डॉ. अशोक कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में गुडविल सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव डॉक्टर योगेंद्र नारायण एवं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर आर.के. भटनागर, उपाध्यक्ष प्रोफेसर के.सी. शर्मा, संपादक अंकुर दुआ, पूर्व आईजी विजय गर्ग और अन्य विशिष्ट अतिथि भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

पुष्प प्रदर्शनी में शहर के अनेक प्रकृति प्रेमी और पुष्प प्रेमी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लेकर उपस्थित हुए। इस अवसर पर डॉक्टर एस.सी. कुलश्रेष्ठ, दीपा अग्रवाल, प्रसून अग्रवाल, झलक अग्रवाल, अजय जिंदल, डॉक्टर विनीत विनोचा, निखिल छाबड़ा, डॉक्टर अरुण अरोड़ा, पीयूष अग्रवाल, आलोक स्वरूप, अनिल स्वरूप, सुशील अग्रवाल, कौशल कृष्ण अग्रवाल, राधा, डॉक्टर हितेश अरोड़ा, अभिनव सुशील, प्रवीण गुप्ता, निरंकार स्वरूप, पियूष वाजपेई, अमित गर्ग, डॉक्टर गिरीश, गिरिराज माहेश्वरी, गुलशन केमिकल, अंकित बिंदल, संदीप अग्रवाल, राकेश बिंदल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को प्राकृतिक सौंदर्य बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया।

गुडविल सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुष्प प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सुंदर गायन और लोकगीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और उत्साहवर्धक बनाया। कार्यक्रम में अशोक कंसल, पूर्व विधायक विजय शुक्ला, मोहन तायल, कृष्ण गोपाल मित्तल, सुनील गर्ग, विशाल गर्ग, पुष्पेंद्र अग्रवाल, बृजमोहन, इंजीनियर लोकेश चंद्रा, देवराज, अनिल गोपाल गर्ग, अंकुर गर्ग, अमित गर्ग, अरविंद मित्तल, अवनीश मोहन तायल, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, बीएम गुप्ता, जैन डीके राठी, देवेंद्र गर्ग, डॉक्टर पीके कंबोज, गंगा प्रताप, गिरीश अग्रवाल, कुलदीप भारद्वाज, टोनी बिंदल, मधुसूदन गर्ग, मनोज बाटला, रचना बाटला, मनोज जैन, मोहनलाल मित्तल, मुकेश लाल, डॉक्टर मुकेश अरोड़ा, मनोज सिंघल, पंकज जैन, पंकज मोहन गर्ग, पवन कीर्ति शरण अग्रवाल, शिवचरण गर्ग, देवराज पवार, राजीव अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, प्रोफेसर सतीश मित्तल, कृष्ण अग्रवाल, विशाल कालरा, विश्व रतन गुप्ता, देवराज केमिकल वाले, चौधरी राजवीर सिंह, भारती तिवारी और एस.डी. पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रचना जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में सभी मालियों को माला और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts