“फूलों का गुलदस्ता” पुस्तक डीआईजी अजय साहनी को भेंट, सर्व धर्म समभाव के संदेश की सराहना

मुजफ्फरनगर के लेखक और स्वतंत्र पत्रकार नादिर राणा द्वारा हाल ही में प्रकाशित बहुचर्चित पुस्तक “फूलों का गुलदस्ता” सहारनपुर मंडल के डीआईजी अजय साहनी को भेंट की गई। यह पुस्तक सर्व धर्म समभाव की भावना पर आधारित है और इसे समाज में सौहार्द और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिखा गया है।

इस पुस्तक का विमोचन शामली जनपद में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में किया गया था, जहां सभी सम्मानित धर्मगुरुओं की उपस्थिति रही। विमोचन कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और सौहार्द को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

सहारनपुर में गणमान्य व्यक्तियों और उच्चाधिकारियों को भी यह पुस्तक भेंट की गई, जिसे सभी ने सराहा। पुस्तक के विचारों और संदेशों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बताया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts