मंडलायुक्त सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया फ्लैग मार्च

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। आगामी त्यौहारों व लोकसभा निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु।

मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर स्थानीय लोगो को कराया गया सुरक्षा का एहसास तथा अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। जनपद में आगामी पर्व त्यौहारों व लोकसभा निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु को मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर हृषिकेश भास्कर यशोद, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अजय साहनी, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषक सिहं द्वारा नगर क्षेत्र के बाजारों, मुख्य चौराहों मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर स्थानीय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। अधीकारीगण द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता कर आपसी सौहार्द बनाये रखने, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ गलत अशोभनीय पोस्ट शेयर न करने, किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि उच्चाधिकारीगण से करने, साथ की कोई भी ऐसी गतिविधि जिससे आपसी सौहार्द खराब हो ना करने तथा किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के उपरान्त अधिकारीगण द्वारा पुलिसबल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा मार्केट एरिया में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने तथा अन्तर्राज्यीय व अन्तर्जनपदीय बार्डर पर बैरिकेट कर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की लगातार चेकिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिह सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहै।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts