बुढ़ाना। आज़ादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमीयत उलमा-ए-हिंद बुढ़ाना के स्थानीय कैम्प कार्यालय क़ासमी मंजिल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कस्बे के सम्मानित नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और जमीयत कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक शामिल हुए। उन्होंने ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन बलिदानों की याद दिलाता है जिनकी बदौलत हम आज़ाद भारत में सांस ले रहे हैं। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की तरक्की, अमन और भाईचारे के लिए सकारात्मक भूमिका निभाए। उन्होंने जमीयत उलमा-ए-हिंद के इतिहास और देशहित में किए गए कार्यों की भी सराहना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं बल्कि आज़ादी, त्याग और बलिदान की पहचान है। इस अवसर पर सभी ने सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मज़बूत करने का संकल्प लिया। ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति के नारे लगाए गए और मिठाई वितरण का कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम का संचालन मौ0 आसिफ कुरैशी ने किया। इस मौके पर जमीयत उलमा-ए-हिंद बुढ़ाना के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष मुफ्ती फरमान क़ासमी, हाफिज तहसीन, मुफ्ती वसीम, मुफ्ती यामीन, मौलाना सालिम, तौसीफ राही, डॉ. फ़लकुमार, नौशाद पहलवान, एहतेशाम उल हक, शोयब प्रधान, इमरान ज़िया, नौशाद काला, आसिफ शरीफ, मन्नू कुरैशी, ताज़ ज़िया नंबरदार, सुजाउद्दीन, अल्ताफ कुरैशी, हाजी फुरकान, हाजी बबलू कुरैशी, सादी, असगर कुरैशी, इसरार कुरैशी, डॉ. अब्दुल अजीम, हाफ़िज़ अब्दुल गफ्फार, नवेद फरीदी, इस्लाम मंसूरी, परवेज अंसारी, भूरा कुरैशी, अकरम सिद्दीकी, हाफिज शहजाद, साजिद कुरैशी, बाबू राणा, हाफिज अरशद, क़ारी वक्कास, इरशाद सलमानी, फिरोज खान, आसिफ मल्लाह, हाफिज शाकिर, हाजी शाहबुद्दीन, नसीम क़स्सार, मास्टर फारूक, याकूब राणा, अमजद खान, महताब अंसारी, हाफिज यामीन, हाफिज आश मुहम्मद, हाफिज सईद, इस्लाम सैफी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।















