भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर। शिवालिक की तलहटी में मां शाकुम्भरी देवी, गंगा-यमुना दोआब के मध्य स्थित महाराजा शाह रणवीर के नाम पर स्थापित जनपद सहारनपुर में स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रथम बार आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के संघटक राजकीय महाविद्यालय, शाहपुर में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर अरविन्द कुमार मौर्य को शिक्षा रत्न सम्मान 2024 से योगगुरु डॉ भरत भूषण के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया l अपने विद्यालय साथी को पुरस्कृत होने पर महाविद्यालय प्रांगण मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया। भारत के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थान और मोस्ट प्रोमाइर्जिंग यूनिवर्सिटी इन इण्डिया पुरस्कार से सम्मानित ग्लोकल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन 2024 जिसमें देशभर से 350 से अधिक शैक्षिक विद्वान के बीच से, अरविन्द कुमार का शिक्षा रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित होना शाहपुर कस्बे और मुज़फ्फरनगर के लिए गौरव का विषय हैं। हिन्दी विभाग,कुमाऊं विश्वविद्यालय में शोधरत, प्रयागराज जनपद के सोरॉव तहसील के बरामऊ ग्राम निवासी अरविंद कुमार मौर्य शिक्षाविद होने के साथ साथ युवा साहित्यकार और आलोचक हैं l जिनके द्वारा लिखित अनेक कविताएं, शोधपत्र, समीक्षा प्रकाशित हो चुकी हैं इसके साथ ही विभिन्न दैनिक, मासिक तथा द्विमासिक पत्र पत्रिकाएं में संपादकीय तथा अन्य रचनाएँ भी निरंतर प्रकाशित होती रही हैं l अरविन्द कुमार के सम्मानित होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार सहयोगी प्राध्यापक आदित्य कुमार, निशांत सैनी, डॉ संतरेश रानी, आशु प्रजापति कार्यालय प्रभारी अनुज कुमार, नितिन बालियान व कार्यालय सहयोगी धीरज, नितिन, लीला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया l ग्राम प्रधान दिनेश यादव और ग्राम वासियों ने अरविन्द कुमार को अपने गॉव का गौरव बताते हुए कहा की अरविन्द कुमार का यह सम्मान समस्त गॉव का सम्मान हैं हम सभी के लिए गौरव का विषय हैं l















