थानाक्षेत्र चरथावल के ग्राम नंगला राई से थानाक्षेत्र तितावी के ग्राम सैदपुर में बारात आई हुई थी। बारात के दौरान कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान पटाखों की चिंगारी सरताज निवासी सैदपुर के लकड़ी के ढेर में लग गई, जिससे आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझा दी।आग लगने की घटना के बाद सरताज के लड़कों और कुछ बारातियों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसी दौरान ग्राम सैदपुर के 08-10 लड़के वहां पहुंचे और बारातियों के साथ झगड़ा करने लगे। झगड़े में 03-04 बारातियों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस को घटना की तहरीर प्राप्त हो रही है, और अपराधियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर क्षेत्राधिकारी फुगाना संत प्रसाद उपाध्याय, थानाध्यक्ष तितावी मानवेन्द्र भाटी, थानाध्यक्ष भौराकलां पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।















