₹21 के लेनदेन पर झगड़ा, दुकानदार ने झूठी लूट की सूचना दी, पुलिस ने दोनों का चालान किया।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम लखनौती में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दुकानदार और उसके ग्राहक के बीच महज ₹21 के उधार को लेकर विवाद हुआ, जिसने बाद में झूठी लूट की सूचना देकर पुलिस को हड़कंप में डाल दिया।

ग्राम लखनौती में प्रदीप कुमार नाम का व्यक्ति छोटी दुकान चलाता है। सुंदरलाल, जो उसी गांव का निवासी है, ने प्रदीप से ₹21 का सामान उधार लिया था। शाम के समय सुंदरलाल शराब के नशे में दुकान पर पहुंचा और ₹21 के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इस विवाद को गांव के अन्य लोगों ने शांत कराया और दोनों को उनके घर भेज दिया।

हालांकि, दुकानदार प्रदीप कुमार ने इस छोटे से विवाद को एक अलग ही रूप दे दिया। उसने 112 पर फोन कर सूचना दी कि कुछ युवकों ने शराब के नशे में हथियार लेकर उसकी दुकान लूट ली है। इस सूचना के बाद पूरे जनपद की पुलिस में खलबली मच गई। नव-नियुक्त थाना प्रभारी जयवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि दुकान लूट का कोई मामला नहीं था, बल्कि यह सिर्फ शराब पीकर की गई गाली-गलौज और कहासुनी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को थाने ले जाकर धारा 151 के तहत चालान कर दिया।

थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने इस घटना के बाद गांव वालों को चेतावनी दी कि झूठी सूचना देने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल सत्य घटनाओं की जानकारी ही पुलिस को दी जानी चाहिए, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts