किसानों ने उठाई ज्वलंत समस्याएं, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर सदर तहसील में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मोरना ब्लॉक अध्यक्ष अंकित जावला के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम निकिता शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग की।किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। इसके अलावा नकली कीटनाशक और फंगीसाइड की खुलेआम बिक्री पर भी रोक लगाने की मांग की गई, क्योंकि यह फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।किसानों ने खसरा-खतौनी में अंश निर्धारण में हो रही गड़बड़ियों और कुछ लेखपालों द्वारा अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन का लाभ दिलाने के लिए गांव-गांव कैंप लगाए जाएं।आधार कार्ड में सुधार के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाने और आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की भी मांग की गई। साथ ही रामपुर गांव के सरकारी नाले को खत्म करने की मांग की गई, जो ग्रामीणों के लिए लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है।अंकित जावला ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts