बिना खेती किए महाराष्ट्र के किसान कमा सकेंगे 1 लाख 25 हजार रुपए, जानिए क्या है शिंदे सरकार की यह योजना

महाराष्ट्र।जनता और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार अलग-अलग तरीके के प्रयास कर रही है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी 2.0 चलाई हुई।इस योजना के तहत किसान अपनी ज़मीन सरकार को किराए पर दे सकते हैं और सालाना 1.25 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर प्राप्त कर सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत, किसनों को अपनी जमीन पट्टे पर देनी होगी। जमीन किराए पर देने वाले किसानों को अब प्रति हेक्टेयर 1.25 लाख रुपये मिलेंगे, जो पहले 75,000 रुपये थे।इसके अलावा, हर साल तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

यह योजना किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़े कामों के बिना अच्छी-खासी आय अर्जित करने का मौका देती है। मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना का उद्देश्य कृषि पंपों को दिन में बिजली उपलब्ध कराना है। पिछले कुछ वर्षों में इस पहल को काफी सराहना मिली है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts