बांदा। धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप के 96वें स्थापना वर्ष के अवसर पर ग्राम बड़ोखर खुर्द में भव्य किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को आवर्तनशील खेती और सरकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी श्री केशव चौधरी और अध्यक्ष किसान श्री मदन मोहन रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भूमि संरक्षण विभाग से श्री सीताराम तथा हंस फाउंडेशन के जिला समन्वयक श्री रवि सिंह ने शिरकत की।
गोष्ठी में किसान प्रेम सिंह ने संतुलन के सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेती में जल, वायु, ताप ऊर्जा और उर्वरता का संतुलन बनाए रखना ही स्थायी समृद्धि का आधार है, और इसके लिए सरकार की कई योजनाएँ किसानों के लिए खुली हैं। उन्होंने आवर्तनशील खेती को आगे बढ़ाने में सहयोग देने के लिए क्ै ग्रुप का आभार जताया। मुख्य अतिथि चौधरी ने बताया कि उद्यान विभाग की योजनाओं के तहत किसानों को सब्जी बीज, सिंचाई पाइप, बागवानी योजनाएँ और सूक्ष्म लघु उद्योग से जुड़े अवसर उपलब्ध हैं। भूमि संरक्षण विभाग के सीताराम ने कृषि एवं भूमि संरक्षण योजनाओं की जानकारी दी। वहीं रामजी श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान मिलने की घोषणा से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में क्ै ग्रुप ने सभी किसानों को फलदार वृक्ष भेंट कर सम्मानित किया। गोष्ठी का संचालन करते हुए पंकज बागवान ने कहा, “किसानों और सरकारी योजनाओं के बीच की दूरी को पाटना ही हमारा लक्ष्य है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।















